चकराता वन प्रभाग की बाबर रेंज के निमगा गांव में गुलदार ने दो बकरियों को मार डाला। पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। निमगा गांव निवासी दीवान सिंह और जवाहर सिंह ने बताया कि वह अपनी बकरियों को चराने के लिए लेकर गए थे। इस दौरान अचानक गुलदार ने हमला कर उनकी दो बकरियों को मार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि निमगा के साथ कैराड़, किस्तुड, डुंगरी, बाणाधार आदि गांवों में भी गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। इससे पशुपालक डरे हुए हैं। बावर रेंज के क्षेत्राधिकारी एसडी गैरोला ने बताया वन बीट अधिकारी को मौका मुआयना कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। संवाद