फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्री राम कथा का भूमि पूजन संपन्न, अक्तूबर में होगी कथा

Wed, 02 Sep 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राम कथा का भूमि पूजन संपन्न, अक्तूबर में होगी कथा
विज्ञापन

विकासनगर। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति ने बुधवार को श्री दुर्गा मंदिर, डाकपत्थर रोड पर आगामी श्री राम कथा के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। पंडित गोविंद राम थपलियाल के सानिध्य में पूजन, भूमि शुद्धि, हवन और आरती अनुष्ठान संपन्न हुए। यह कथा 1 से 9 अक्तूबर तक संत विजय कौशल महाराज के सानिध्य में होगी। कथा स्थल पर एक विशाल जलरोधी पंडाल का निर्माण कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू हो गया है। यह पंडाल 29 सितंबर तक तैयार हो जाएगा। 30 सितंबर को श्री गीता भवन मंदिर से कथा स्थल तक श्री रामायण कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें