देहरादून। डीडीपीएसए सीनियर बालक क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान स्कूल ग्रीनवुड हिल्स और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के बीच पहले मैच से हुई। इसमें ग्रीनवुड हिल्स स्कूल ने 20 रनों से जीत हासिल की। शिवालिक इंटरनेशनल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ग्रीनवुड ने 123 रनों का लक्ष्य दिया और शिवालिक इंटरनेशनल 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में आरव रावत को चार ओवर में पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले शिक्षाविद् डेविड हिल्टन ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष सुमित नंदा, निदेशक निधि नंदा, उदय नंदा, प्रधानाचार्य गिरीश आहूजा आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.