फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेहनत की कमाई पर लालच का डाका, झांसे में तीन ने लाखों रुपये गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदून में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन साइबर ठग दून के लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाकर उनकी जमा पूंजी को हड़प रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी दून में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए। ठगों ने वर्क फ्रॉम होम, लक्की ड्रा का झांसा देकर ठगी करने के साथ ही महिला के क्रेडिट कार्ड को खाली कर दिया है। पुलिस ने लाखों की ठगी के मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
I
I
I
I
Iवर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.70 लाख ठगे
I
I
I
Iवर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से 1.70 लाख रुपये ठग लिए। रायपुर एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि पीड़िता आशा तनेजा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। 14 सितंबर को उन्हें मैसेज आया और यूटयूब से जुड़ी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया। पीड़िता को एक ग्रुप में जोड़ा गया और चैनल को सब्सक्राइब करने का काम दिया गया। कुछ समय बाद ठगों ने एक यूपीआईडी नंबर भेजकर एक हजार रुपये निवेश कर मुनाफे का लालच दिया। 400 रुपये का मुनाफा भी दिया। दोबारा निवेश करने के लिए 1.70 लाख रुपये अलग-अलग कर भेज दिए। इसके बदले में ना तो मुनाफा मिला तो रकम मिली।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iक्रेडिट कार्ड से निकाले 1.58 लाख रुपये
I
Iमहिला के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 1.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता मोनिका बिष्ट की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि उनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। बिना उनकी जानकारी के उनके क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया गया। इस दौरान उन्हें एचडीएफसी बैंक के नाम से फोन भी आया। लेकिन इस लेनदेन की उन्होंने मंजूरी नहीं दी। इसके बावजूद उनके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग कर 1.58 लाख रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iलक्की ड्रा निकलने का झांसा देकर ठगे 3.63 लाख
I
I
I
Iसाइबर ठगों ने एक महिला को लक्की ड्रा में उपहार का झांसा देकर 3.63 लाख रुपये ठग लिए। रायपुर पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़िता सुभना बंसल ने बताया कि उन्हें एक आर्डर पर लक्की ड्रा में चुने जाने के बारे में बताया। फ्लिपकार्ट पर पांच हजार की खरीदारी पर तीन हजार का रिफंड करने का झांसा दिया गया। उन्होंने पांच हजार से अधिक का भुगतान किया। इसके बाद उपहार में सोनी टीवी का झांसा दिया। इसके लिए 14 हजार रुपये का पहले भुगतान कराया और इस रकम को वापस करने का झांसा दिया। दोबारा 14 हजार का भुगतान कराया गया। फिर 60 हजार रुपये का भुगतान कराया। इसी तरह ठगों ने रिफंड के नाम पर पीड़िता से 3.63 लाख रुपये ठग लिए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें