फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महान नेताओं को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी, महामना मदनमोहन मालवीय को याद किया गया। इसके अलावा तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, छत्रपाल सिंह ने इंद्रमणि बडोनी व महामना मदन मोहन मालवीय के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने देश के इन महान नेताओं के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा इंद्रमणि बडोनी के व्यक्तित्व का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि द वाशिंगटन पोस्ट ने उन्हें माउंटेन गांधी कहकर संबोधित किया था। उन्होंने छात्र-छात्राओं से देश केे महान नेताओं का आदर-सम्मान करने की अपील भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें