अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ग्राफिक एरा को मिला डा. कमल घनशाला ईएसक्यूआर अवार्ड। ग्रफिक एरा
- दुबई में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया सम्मान, भारत का गौरव बढ़ाया
देहरादून। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला को यूरोपियन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च (ईएसक्यूआर) के क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दुबई में आयोजित समारोह में दिया गया। डॉ. घनशाला ने कहा कि संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों को अपना रहा है, साथ ही उसे नए आयामों तक पहुंचाते हुए समाज और शिक्षा जगत में वास्तविक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने लगातार छह वर्षों से देश के सौ शीर्ष विश्वविद्यालय की एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान और बेहतर किया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने हाल ही में क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में भारत में 41वीं रैंक हासिल की है। संवाद