देहरादून। ग्राफिक एरा के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन के तहत देशभर के इंजीनियरिंग स्नातकों की इंटर्नशिप के लिए राष्ट्रीय पोर्टल तैयार करके एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। ऑल इंडिया टेक्निकल एजुकेशन काउंसिल (एआईसीटीई) में इंटर्नशिप के दौरान दो छात्रों ने एआईसीटीई का यह पोर्टल ‘टयूलिप’ तैयार किया है। \r मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ दिल्ली में देश के इंजीनियरिंग स्नातकों को प्रशिक्षित करने की महत्वाकांशी नेशनल एजुकेशन अलाइंस फोर टेक्नोलॉजी योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के मिशन के तहत यह योजना बनाई गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट भाषण में इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले सभी युवाओं को देश के सभी साढ़े चार हजार शहरी निकायों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की थी। \r ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के बी टेक कम्प्यूटर साईंस के छात्रों आकाश पांडेय और शिवांशु गुप्ता ने एआईसीटीई में इंटर्नशिप के दौरान इस ट्रेनिंग के लिए यह पोर्टल तैयार किया है। ऑल इंडिया टेक्निकल एजुकेशन काउंसिल (एआईसीटीई) के चेयरमैन अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने रिकॉर्ड दो माह की अवधि में यह पोर्टल तैयार करने वाले ग्राफिक एरा के छात्रों को शाबासी दी है। उन्होंने कहा कि एआईसीटीई के चीफ कॉर्डिनेटिंग ऑफिसर चंद्रशेखर बुद्धा के नेतृत्व में इन दोनों छात्रों ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।\r