फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा दादा-दादी का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में सोमवार को दादा-दादी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दादा-दादी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ऑनरेरी सूबेदार मेजर रमेश सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं, इस मौके पर आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता गीता सिंह राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य माम चंद ने कहा, दादा-दादी की ओर से सिखाई गई कहानियों से बच्चों के चरित्र का निर्माण होता है और वे आगे चलकर एक कुशल नागरिक बनते हैं। इस मौके पर रमेश चंद, सरोज कुमार वर्मा समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें