फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दादा-दादी, नाना-नानी के लिए बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्राफिक ऐरा ग्लोबल स्कूल में मनाया दादा-दानी और नाना-नानी दिवसI
विज्ञापन




ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दादा-दानी और नाना-नानी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान भारतेंदु हरिश्चंद्र के अंधेर नगरी चौपट राजा पर आधारित नाटक को भी खूब पसंद किया गया।



समारोह में ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और खेलकूद के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कहा कि जिंदगी में अनुशासन की बहुत महत्ता है। ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष लक्ष्मी घनशाला ने कहा कि दादा-दादी व नाना-नानी का स्नेह अपने पोते-पोतियों के लिए सबसे ज्यादा होता है। यही स्नेह ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल अपने छात्र-छात्राओं को देने का प्रयास करता है। समारोह में छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा में बोलचाल को बढ़ावा देने, उसका गौरव बनाए रखने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की प्रतिज्ञा ली। समारोह में कुलपति डॉ. संजय जसोला, प्रधानाचार्य राज कुमार त्रेहान समेत सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iस्कॉलर्स रैंकिंग में ग्राफिक एरा के कुलपति को मिला पहला स्थानI



विश्व भर के स्कॉलर्स को रैंकिंग देने वाले स्कॉलर जीपीएस ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की कैटेगरी में देश में पहला स्थान दिया है।



स्कॉलर जीपीएस विश्व भर के स्कॉलर्स और संस्थानों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए रैंकिंग देता है। स्कालर्स को यह रैंकिंग पब्लिकेशंस, साइटेशंस व एच इंडेक्स के मूल्यांकन के आधार पर दी जाती है। स्कॉलर जीपीएस ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को जहां फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की कैटेगरी में देश में पहला स्थान दिया है, वहीं उन्हें एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड नेचुरल रिसोर्सेस की कैटेगरी में देश में दूसरा स्थान मिला है। साथ ही फूड केमेस्ट्री की कैटेगरी में 37वां स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


स्कॉलर जीपीएस ने विश्व रैंकिंग में डॉ. सिंह को एग्रीकल्चर साइंसेज एंड नेचुरल रिसोर्सेस की लाइफटाइम कैटेगरी में 429वां स्थान दिया है। पिछले पांच वर्षों की कैटेगरी में 169वां स्थान और एग्रीकल्चरल साइंस एंड नेचुरल रिसोर्सेज के क्षेत्र में योगदान देने के लिए 0.05 प्रतिशत स्कॉलर्स की सूची में भी शामिल किया है। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. नरपिंदर सिंह के शोध कार्य कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें