लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अयोध्या से आए अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की झांकी निकाली गई। रविवार को हिंदू नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक से शुरू हुई शोभायात्रा में लोगों को अयोध्या से आए अक्षत चावल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खजानदास ने कहा कि प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में बनकर तैयार हो गया है।
22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, मधु भट्ट, पुनीत मित्तल, नवीन गुप्ता, विकास शर्मा, अंबिका, नवीन, ऋषभ पाल, मनोज सिंघल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं राजपुर में शहंशाही आश्रम से चौक बाजार होते हुए ढाकपट्टी गांव तक अक्षत चावलों को भक्तिभाव वितरित किए गए। यहां श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ब्रह्मप्रकाश, वेदपाल, पूनम नौटियाल, विशाल, मोहित अग्रवाल, विजयलक्ष्मी, विनय, विभू, अमन आदि मौजूद रहे।
महंत शशिकांत को मिला श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
श्री नरसिंह कृपा धाम के महंत स्वामी शशिकांत रामानुज दास को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया। महंत शशिकांत 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर साधु संतों के बीच देहरादून का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद