देहरादून। डाकरा स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की ओर से मंगलवार को जलझूलनी एकादशी पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य डोला यात्रा निकाली गई। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर डोला यात्रा को रवाना किया। पूजन संपन्न होने के बाद डोला यात्रा ने प्रस्थान किया। यात्रा ने गढ़ी कैंट क्षेत्र से होते हुए पूरे नगर की परिक्रमा की। अंत में यह यात्रा वापस श्री सत्यनारायण मंदिर, डाकरा में पहुंचकर विधिवत रूप से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं उपस्थित रहे।