Iनगर आयुक्त नमामि बंसल ने बुधवार को पथ प्रकाश अनुभाग की समीक्षा की साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। वाहनों का जीपीएस खराब मिला और रोस्टर के हिसाब से टीम मौके पर काम नहीं कर रही थी। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और इसे तत्काल ठीक कराते हुए 26 अप्रैल को कार्यशाला करने के आदेश दिए। कुछ टीमें अपने रोस्टर में उल्लेखित वार्ड के हिसाब से काम नहीं करती मिलीं। साथ ही टीमों की ओर से वार्ड का औचक निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने टीम को शाम छह बजे से अपने वार्ड का निरीक्षण करने के आदेश दिए। सभी टीमें निरीक्षण कर खराब लाइटों की सूचना देंगी और उन्हें समय ठीक करेंगी। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक टीम में दो व्यक्ति कार्यरत पाए गए, इनके सत्यापन के लिए उप नगर आयुक्त गौरव भसीन को निर्देश दिए गए।I