फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दांतों का इलाज करवाने दून अस्पताल पहुंचे राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) बृहस्पतिवार को अपने दांतों का इलाज कराने दून अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज करवाया और अस्पताल की व्यवस्थाएं भी परखीं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कहा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे राज्यपाल दून अस्पताल पहुंचे और दंत रोग विभाग में जाकर अपने दांत पर कैप लगवाई। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि इससे पहले राज्यपाल के दांतों का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। वहीं से दांत की कैप बनकर आई थी। इस मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना भी मौजूद रहे। डॉ. सयाना और राज्यपाल के बीच अस्पताल की सुविधाओं पर चर्चा हुई। राज्यपाल के साथ में एम्स के दांतों के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें