फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद की भलाई करने से मिलने वाली आत्मसंतुष्टि अतुलनीय : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इक्फाई यूनिवर्सिटी का 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित
विज्ञापन




राज्यपाल ने 586 छात्र-छात्राओं को प्रदान की डिग्री

इक्फाई यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने मैनेजमेंट, तकनीकि, कानून और बीएड के 586 स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं को डिग्री के साथ ही 5 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। 10 छात्रों ने स्वर्ण, नौ रजत और इतने ही छात्रों ने कास्य पदक हासिल किया।



मंगलवार को कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली है, कि अमृतकाल में भविष्य निर्माण का मौका मिला। आप जैसे युवा देश को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। उन्होंने छात्रों को समाज के गरीबों एवं वंचित वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। गुरू गोविंद सिंह का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंद की भलाई करने में जो आत्म संतुष्टि मिलती है, वह अतुलनीय है। राज्यपाल ने गति, प्रगति और शक्ति तीन शब्दों से देश के विकास में बेटियों के योगदान का जिक्र किया। शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व विद्यालय की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। चंद्रयान और जी-20 को देश के लिए बड़ी उपलब्धी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलाधिपति डॉ. उदय बी देसाई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए साहसिक होना आवश्यक है। कुलपति डॉ. राम करन सिंह ने बताया कि इक्फाई यूनिवर्सिटी ने कैदियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए सुद्धोवाला जेल में लाइब्रेरी स्थापित की है। रजिस्ट्रार डॉ. रमेश चंद्र रमोला ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।



इस मौके पर डीन डॉ. तपन कुमार चंदोला, डॉ. शांतनु राय, डॉ. मीना भंडारी, डॉ. संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें