फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए आध्यात्म और पर्यटन भगवान शिव का वरदान : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविश्व पर्यटन दिवस पर मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में बोले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंहI
विज्ञापन




राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को मसूरी में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने बर्डस इन एंड अराउंड मसूरी पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने लिखी है। इसमें उन्होंने मसूरी एवं आसपास के क्षेत्रों की 150 से अधिक पक्षियों की फोटो और जानकारी दी है।



पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए आध्यात्म और पर्यटन भगवान शिव का वरदान है। यहां कण-कण में पर्यटन विद्यमान है। पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटन का गढ़ है, सभी को मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्म और शांति के लिए एक अद्भुत जगह है। पिछले तीन सालों में उत्तराखंड में चार गुना पर्यटन बढ़ा है। प्रधानमंत्री का केदारनाथ को लेकर बेहद लगाव है। कहा कि जितनी जनसंख्या है, उससे पांच गुना पर्यटक उत्तराखंड आए हैं। लुभावने परिदृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड भारत में पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरा है। यह उत्तराखंड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है।
विज्ञापन


इससे राज्य में सभी क्षेत्रों में आजीविका के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान बताया। कहा कि हमें अपनी जैव विविधता को बनाए रखते हुए पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लेना होगा। हमें अपनी अतिथि देवो भवः प्रथा को सर्वोपरि रखना होगा।
विज्ञापन




राज्यपाल ने पोस्टल विभाग की पक्षियों पर आधारित मसूरी : पक्षियों का स्वर्ग डाक टिकट भी जारी किया। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, निदेशक डाक सेवाएं उत्तराखंड अनुसूइया प्रसाद चमोला, संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें