फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोगों को सत्य, न्याय एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं और भगवान के आदर्शों को आत्मसात करें। उन्होंने इस पावन अवसर पर देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें