फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: युवाओं के लिए खुशखबरी... एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर अब एक लाख रुपये देगी सरकार

Fri, 09 Jun 2023 03:22 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा

सार

युवाओं के सेना में अफसर बनने के सपने में अब आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। सरकार एनडीए और सीडीएस के लिए युवाओं को मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के युवाओं के एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवाएं) की प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर सरकार अब एक लाख रुपये देगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के कई युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना होता है। सरकार इन युवाओं को मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहली बार मुफ्त कोचिंग
विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के मुताबिक विभाग की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली बार मुफ्त कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि राज्यों से एमओयू किया जाएगा। छात्रों को न सिर्फ एनडीए, सीडीएस और ओटीए बल्कि आईएएस और पीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: समुदाय विशेष के खिलाफ उत्तरकाशी में जगह-जगह विरोध तेज, बीजेपी नेता ने भी परिवार सहित छोड़ा शहर

मेधावी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं को सरकार मुख्य परीक्षा की तैयारी कराएगी। -डॉ.धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें