फोटो-
विकासनगर। जौनसार बावर की पहली फीचर फिल्म देखने के लिए परिवार के साथ पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि वह फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग सरकार से करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की संस्कृति को समझने के लिए सभी लोगों को मेरे गांव की बाट फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए। विकासनगर में चल रही जौनसार बावर की संस्कृति पर आधारित फीचर फिल्म मेरे गांव की बाट देखने का क्षेत्रीय विधायक व उनके परिवार ने आनंद उठाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म जौनसार बावर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने का एक प्रभावशाली संदेश देती है। उन्होंने कहा कि रिवर्स प्लायन और संस्कृति संरक्षण जैसे मुद्दों पर आधारित यह फिल्म पूरे प्रदेश में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी। संवाद