कालसी। सेब संघन योजना के माध्यम से नागथात क्षेत्र में तैयार किए जा रहे उद्यानों का क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कहा कि सरकार फसल बीमा योजना व पॉली हाउस लगाकर किसानों की आय को दोगुना करने के अवसर प्रदान कर रही है। इनका लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक और नागथात के उद्यान सचल दल केंद्र प्रभारी एमएच खान, उद्यान सहायक जितेंद्र सिंह ने योजना के लाभांवति किसानों को बुवाई प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान अर्जुन सिंह, रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, दुर्गा दत्त जोशी, दिले राम जोशी, गजेंद्र सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद