फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर में हुआ गोवर्धन और अन्न कूट पूजन

विज्ञापन
साहिया सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर/साहिया। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर रविवार को घर-घर में गोवर्धन और अन्नकूट पूजा की गई। सुबह महिलाओं ने घर के आंगन, मुख्य द्वार पर गोवर्धन बनाए और उसकी पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को गोवर्धन की आरती उतारकर घरों के मुख्य द्वार पर दीप जलाए गए। मंदिरों में भगवान को अन्नकूट और छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। लोगों ने स्नान, ध्यान आदि के बाद गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनकी रक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया। पं. सुनील पैन्यूली ने बताया कि हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अग्रणी स्थान है। इस दिन लोग गाय की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं। बताया पौराणिक काल में इंद्रदेव ने गोकुल गांव में जोरदार बारिश की। वर्षा के विकराल रूप को देख लोग भगवान श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर लोगों की रक्षा की। दूसरी ओर साहिया में सनातन धर्म मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश चौधरी अध्यक्ष और संदीप चौधरी महामंत्री चुने गए। इस मौके पर बलजीत सवई, आशीष जैन, शिवम चौधरी, संजय गुप्ता, रविंद्र पाल, अंशुल जैन, राजा गुप्ता, आकाशदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें