फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर: कोविड काल में अनुभव लेकर शुरू किया था कॉल सेंटर, विभागों से लिया था अनुभव

Sat, 23 Jul 2022 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर आरोपियों और वहां मौजूद कर्मचारियों से ही पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित करने वालों ने बाकायदा अनुभव भी विभागों से लिया था। कोविड काल में नगर निगम समेत अन्य विभागों ने अस्थायी कॉल सेंटर चलाए थे। इनमें से कई लोग इन अस्थायी कॉल सेंटरों को संचालित कर चुके हैं। एसटीएफ इस मामले की पुष्टि कर रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर आरोपियों और वहां मौजूद कर्मचारियों से ही पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ को बताया कि इनमें से बहुत से लोग कोविड काल में अस्थायी कॉल सेंटर चला चुके हैं। कई विभागों ने अपने यहां पर अस्थायी कॉल सेंटर चलाए थे। इनमें लोगों को कोविड के बारे में जानकारी दी जा रही थी।

इसी अनुभव और बोलचाल के तरीके को उन्होंने इस गलत काम के लिए अपनाया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस बात की तस्दीक के लिए विभागों से भी डाटा लिया जाएगा। बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए टीम हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर ही है।
विज्ञापन


इस मामले में एक महिला समेत 14 लोगों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया था। इन सभी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले 11 लोगों को केवल नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, लिहाजा उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

उधर, सिंह ने बताया कि मामले में विदेशी एजेंटों का भी हाथ माना जा रहा है। भारी मात्रा में कैश का लेनदेन किया गया था। ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का भी अंदेशा जताया जा रहा है। इसमें जांच के लिए अब ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को भी पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें