बरसात में जल संस्थान की सीवर लाइन जगह-जगह से चोक हो रही है। लोगों की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारी उन्हीं की गलती निकाल रहे हैं।
लोग हमें ही सुनाएंगे
विभाग में बैठे एक अधिकारी ने कहा कि लोग अपनी रसोई का पानी भी सीवर लाइन में छोड़ देते हैं इसलिए लाइने जल्दी भर जाती हैं। इस पर वहां बैठे कुछ लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को कहा तो अधिकारी दबे स्वर में बोला नहीं जी हमें नहीं बनना महान, हमें नहीं करनी ऐसी कोई पहल। लोग हमें ही सुनाएंगे वरना।