फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला, लहूलुहान हालत में भागकर बचाई जान

Sun, 22 Nov 2020 06:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में गोपेश्वर के घाट ब्लाक के वादुक गांव में भालू की दहशत बनी हुई है। दो दिन पहले ही वादुक गांव में भालू ने एक महिला को मार दिया था अब रविवार को भालू ने खेतों में गोबर डालने जा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। जबकि साथ गए अन्य व्यक्ति ने भाग कर जान बचाई। घायल के सिर, हाथ और पैर पर जख्म हो गए हैं। परिजनों ने गंभीर घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह खीम सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह अपने खेतों में गोबर डालने जा रहा था कि रास्ते में घात लगाकर बैठे भालू ने खीम सिंह पर हमला कर दिया। खीम सिंह के चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। खीम सिंह के साथ ही खेतों में गए जसपाल सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों ने कहा कि भालू शाम होते ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। उन्होंने भालू को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम तैनात करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई। इधर, बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार के शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भालू व जंगली सुअरों से लोग परेशान

कर्णप्रयाग में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जंगली सूअरों, भालुओं और बंदरों से परेशान हैं। सेनू, चमोला, गैरोली, कनोठ, सिमल्ट, कपीरी पट्टी, बरसाली, सिनखाल, बसक्वाली आदि क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की।

मलक नेगी, राजेंद्र नेगी, सुनील प्रसाद, महिपाल नेेगी, बृजेश बिष्ट, बीरेंद्र भंडारी आदि ने कहा कि जंगली सूअर खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को रौंद रहे हैं। साथ ही भालू के डर से लोगों का शाम होते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

वहीं गैरसैंण के विसराखेत, उजेटिया, रंगचौंड़ा, बदियासेम, धारगट, सिलंगा, रामड़ा, खिनसर, मैखोली, हरसारी, फरसों आदि गांवों में सुअरों ने लोगों की फसलें रौंद दी हैं। बिसराखेत के काश्तकार मेहरबान सिंह ने कहा कि जंगली सुअरों से ग्रामीणों को जान का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें