शहर के हुसैनगंज और क्लिफ कॉटेज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
शहर के अठेयर स्टेट निवासी विपुल रौथाण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह देखा तो गाड़ी की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा करीब सात हजार रुपये का सामान गायब था। वहीं, मध्य प्रदेश के एक पर्यटक की गाड़ी के शीशे भी टूटे मिले। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए।
वहीं, शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में लगातार गश्त की जा रही है। रात्रि गश्त और बढ़ाई जाएगी।