फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मकान से चोरी किया सामान और स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैंट थाना क्षेत्र में मित्र लोक कॉलोनी निवासी रोहित यादव के घर से एक चोर ने चांदी व सोने की परत लगा सामान चोरी कर लिया। चोर ने वहां से एक स्कूटर भी चोरी कर लिया। परिजनों ने मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि रोहित यादव के दोमंजिला मकान के ऊपरी तल पर उनका परिवार रहता है। नीचे सामान रखा रहता है। रखवाली के लिए पाला गया कुत्ता भी निचले तल पर बंधा होता है। चोर सोमवार देर रात मकान में घुसे और कुत्ते को कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया। चोर ने वहां से चांदी की कटोरी, चम्मच, प्लेट व सोने की परत चढ़ी मूर्तियां और एंटीक सामान चोरी कर ले गए। चोर ने ऊपर के तल पर भी घुसने का प्रयास किया लेकिन कुंडी लगी होने से अंदर दाखिल नहीं हो पाया। नीचे खड़ा स्कूटर उठाया और सारा सामान उस पर लादकर भाग निकला। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें