फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: रोमांच के शौकीन हो जाएं तैयार, ऋषिकेश में एक सितंबर से फिर शुरू होगी राफ्टिंग और कैंपिंग

Thu, 18 Aug 2022 12:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गंगा का जलस्तर बढ़ने से 30 जून के बाद तीर्थनगरी में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है। जुलाई और अगस्त दो महीने बरसात के कारण राफ्टिंग की गतिविधियां बंद रहती हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में हेंवलघाटी, तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र में संचालित कैंप सितंबर महीने से गुलजार होंगे। एक सितंबर से तीर्थनगरी में राफ्टिंग के संचालन पर लगी रोक हट जाएगी। इससे तीर्थनगरी में साहसिक खेलों के शौकीनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। रीवर राफ्टिंग करने के बाद पर्यटक कैंपों की ओर रुख करेंगे। 

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से 30 जून के बाद तीर्थनगरी में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है। जुलाई और अगस्त दो महीने बरसात के कारण राफ्टिंग की गतिविधियां बंद रहती हैं। बारिश के मौसम के कारण भी पर्यटक यहां आने से दूरी बनाते हैं।

हेंवल घाटी क्षेत्र गरुड़चट्टी, रत्तापानी, बिजनी, नैल, मोहनचट्टी, बैरागढ़, तपोवन के क्यार्की, घुघतानी, पाथौं आदि जगहों पर संचालित कैंप खाली पड़े हुए हैं। पर्यटकों से गुलजार कैंपों में इन दिनों गिने चुने सैलानी ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कैंप संचालक अंकित गुप्ता, राज सिंह, जीतपाल, अरविंद नेगी, सुदेश भट्ट ने बताया कि बरसात में कैंपों का काम कम हो जाता है। बारिश के कारण सैलानी यहां आने से दूरी बनाते हैं। राफ्टिंग का असर भी कैंपों पर दिखता है। जैसे ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा, उससे कैंपों में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 

वीकेंड पर गुलजार रहते थे कैंप

शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते हेंवल घाटी और तपोवन क्षेत्र में संचालित कैंप फुल रहते हैं। एडवांस बुकिंग के बाद भी सैलानियों को यहां जगह नहीं मिलती है। कैंप संचालकों को उम्मीद है कि एक सितंबर के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ेेगी और कैंप गुलजार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें