फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोल्ड टीम ने जीता पांचवां गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवां गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब गोल्ड टीम के नाम रहा। रेड टीम उपविजेता रही। देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। इन टीमों में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से फोटोग्राफर जुड़े हुए हैं। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए हमें कोई न कोई एक खेल अवश्य खेलना चाहिए। इस दौरान नीलम पांडे, अमरेंद्र कुमार, बिजेंद्र जोशी, कमल तोमर, जोगेश खन्ना, दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें