विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल विकासनगर के पूर्व छात्र विपुल चौहान ने खेल जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंडर-17 इंटरनेशनल यूथ गेम्स फेडरेशन फुटबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। शुक्रवार को विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने विपुल चौहान को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि विपुल चौहान विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। संवाद