फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोल्ड कपः सीएयू और सीएजी ने जीते अपने-अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड कप में रविवार को खेले गए मैच में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और सीएजी ने अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन




महाराणा प्रताप कॉलेज के मैदान में दिन का सीएयू और ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मुकाबला खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएयू ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 301 रन का स्कोर बनाया। टीम में अवनीश सुधा ने 59, युवराज चौधरी ने 58, शास्वत डंगवाल ने 54 और संस्कार रावत ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम 49.4 ओवर में 201 रनों पर ढेर हो गयी और सीएूय ने 100 रनों से मैच जीत लिया। सीएयू के लिए जन्मेजय जोशी, देवेंद्र एस बोरा व युवराज चौधरी ने दो-दो विकेट चटकाए। उधर राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीडीसीए और सीएजी के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीसीए ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। टीम के लिए आयुष डोसेजा ने 73, देव लखेरा ने 43, राहुल डागर ने 47 रनों का योगदान दिया। जवाब में सीएजी की टीम ने 39.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए आयुष जमवान ने 89, सूरज राज व शुभम पुंडीर ने 45-45 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें