फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहालग में भी नहीं उबर पाया सोने और चांदी का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की बढ़ती कीमतों ने आभूषण कारोबार को प्रभावित कर दिया है। सहालग में भी कोरोबार मंदी से उबर नहीं पाया है। सर्राफा व्यापारियों की मानें तो अब लोग जरूरत से कम ही सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से सोने के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसका असर सर्राफा बाजार पर पड़ा है। पिछले महीने अक्षय तृतीया पर आभूषण कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें निराशा हाथ ही लगी। इस समय विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे वक्त में सोने-चांदी की खूब बिक्री होती है। लेकिन, कारोबारी मंदी झेल रहे हैं। नगर के सर्राफा व्यापारी मधुकर महावर, गुरमीत सिंह, महेश असवाल का कहना है कि महंगाई अधिक होने के कारण लोग जरूरत से कम ही सोना-चांदी खरीद रहे हैं। कारोबार की स्थिति ऐसी ही रही तो शोरूम का खर्च भी निकालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें