फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपों की रोशनी से जगमगाया दून, जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iधूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख समृद्धि की कामनाI
विज्ञापन


राजधानी में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान घर-घर प्रज्ज्वलित दीपों से शहर जगमगा उठा।

रविवार को दीपोत्सव के पर्व पर दूनवासियों में खासा उत्साह देखा गया। दूनवासियों ने अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाया। घरों में प्राकृतिक फूलों के साथ ही रंगबिरंगी लाइट लगाई गई। इसके साथ ही पूजा पंडाल को भी काफी सुंदर रूप से सजाया गया। घरों में सजे पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद से ही शहर में खूब आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन




बच्चों से लकर सभी ने खूब आतिशबाजी कर दीपावली का त्योहार मनाया। आतिशबाजी का सिलसिला रात सात बजे से शुरू होकर आधी रात तक चला। घरों में कही 101 दीप तो कही 251 दीप प्रज्जवलित किए गए।

Iसोशल मीडिया पर रही दीपावली की धूमI

सोशल मीडिया पर भी दीपावली पर्व की धूम रही। सुबह से ही लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। इसके बाद रात को भी पूजा से लेकर आतिशबाजी तक के नजारे को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।



Iबाजार रहे गुलजार, खूब हुई खरीदारीI



दीपावली पर राजधानी के बाजार गुलजार रहे दिनभर खरीदारी चलती रही। सबसे अधिक मिठाई व पटाखों की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई देकर शुभकामनाएं दी। शहर के पलटन बाजार, राजपुर रोड, सहारनपुर चौक समेत सभी जगह बाजार में भीड़ रही।

Iबंगाली समाज ने दीपावली पर की मां काली की पूजाI

दीपावली पर बंगाली समाज ने पंडालों और मंदिरों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। रातभर चली पूजा अर्चना के बाद सुबह भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।



दीपावली पर जहां मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है वही बंगाली समाज दीपावली के दिन मां काली की पूजा करते हैं। राजधानी दून में दीपावली पर विभिन्न स्थानों पर बंगाली समाज की ओर से मां काली की पूजा अर्चना की गई। मॉडल कॉलोनी आराघर में दीपावली पर मां काली की पूजा अर्चना की गई। इसमें हवन पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही 108 दीप प्रज्जवलित किए गए। इसके बाद भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


कल्लुमल धर्मशाला में भक्तिभाव से मां काली की पूजा की गई। कल्याण चतुर्वेदी ने बताया कि काली माता को शक्ति की देवी कहा जाता है। दीपावली पर अशुभ शक्ति को दूर करने के लिए मां काली की पूजा की जाती है। वहीं करनपुर स्थित बंगाली लाइब्रेरी में दीपावली पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। यहां बुधवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें