सेलाकुई। निगम रोड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास मनोज मोहन नौटियाल ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार और पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। कथा के बीच-बीच में भगवान कृष्ण से संबंधी भजन भी सुनाए। जिसे सुनकर श्रोता खुशी से झूम उठे और नृत्य करने लगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, प्रमोद सिंह, अनूप भट्ट, मनीता, नीलू, नरेंद्र, अरुण, धूम सिंह, श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद