प्रथम वीएस नेगी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएनजी एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। छिद्दरवाला स्थित एक मैदान में सोमवार को पहला मैच जीएनजी एकेडमी और राजेश पाथा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जीएनजी अकादमी ने मुस्कान के नाबाद 68, प्रीति भंडारी के 41 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा कर राजेश क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला निंबस क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में निंबस एकेडमी ने 78 रनों से जीत से हासिल की। निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन बनाएं। अंकिता साह ने 26 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। जवाब में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की बल्लेबाज गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सके और पूरी टीम 10.3 ओवर में 24 रनों पर ढेर हो गई।