फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बिस्कुट खाती मासूम के हाथ में आया कांच का टुकड़ा, कंपनी की शिकायत पर अधिकारी ऐसे झाड़ गए पल्ला

Sat, 29 Apr 2023 11:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांस्टेबल पद पर तैनात सुधीर केसला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनकी बच्ची बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान एक बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया। गनीमत रही कि परिजनों ने वह कांच का टुकड़ा देख लिया, नहीं तो कांच का टुकड़ा बिस्कुट के साथ बच्ची के पेट में जा सकता था।
विज्ञापन
बिस्कुट - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर बच्ची नामी कंपनी का बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची के हाथ से बिस्कुट छीन लिया, इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। परिजनों ने इस संबंध में बिस्कुट कंपनी से शिकायत की तो कंपनी के अधिकारियों ने बदले में दो बड़े पैकेट बिस्कुट के देने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन


मामला राजधानी देहरादून का है। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात सुधीर केसला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनकी बच्ची बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान एक बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया। गनीमत रही कि परिजनों ने वह कांच का टुकड़ा देख लिया, नहीं तो कांच का टुकड़ा बिस्कुट के साथ बच्ची के पेट में जा सकता था।

ये भी पढ़े...Uttarakhand High Court: नवनियुक्त तीनों जजों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, न्यायाधीशों की संख्या हुई आठ

सुधीर ने कहा कि इस संबंध में कई बार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन वह मामले से पल्ला झाड़ते रहे। कंपनी की ओर से गैर जिम्मेदार बयान मिलने से नाराज परिजन अब उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें