फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में नये भवन में शिफ्ट हुआ बालिका इंटर काॅलेजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नये भवन में शिफ्ट हो गया है। इससे पहले कॉलेज की छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ाई कर रही थीं। अब उन्हें नए भवन में बिना किसी परेशानी के पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। कॉलेज का नया भवन कई माह से बनकर तैयार था, लेकिन पढ़ाई पुराने भवन में हो रही थी। विद्यालय को नये भवन में शिफ्ट नहीं किए जाने से संबंधित खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साहिया में राजकीय बालिका इंटर कालेज पिछले 14 साल से जिला पंचायत के जर्जर अतिथि भवन में संचालित हो रहा था। तीन कमरो में इंटर तक की सभी कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कार्यालय आदि का संचालन होने से काफी असुविधा होती थी। छात्राओं के पठन-पाठन की दयनीय स्थिति को देखते हुए साहिया से हईया क्षेत्र में विद्यालय के नए भवन का निर्माण कराया गया। लेकिन, भवन बनने के कई माह बाद भी विद्यालय को वहां शिफ्ट नहीं जा रहा था। इस संबंध में अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में छात्राओं की समस्याओं को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने विद्यालय को शिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। प्रधानाचार्य कनक लता ने बताया कि नये भवन में विद्यालय शिफ्ट होने से छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। उधर, एसएमसी के अध्यक्ष रोशनी देवी ने कहा कि नये भवन से छात्राओं को सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। संवादफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें