फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का नाम रोशन कर रही बालिकाएं : अतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में बाल विकास विभाग के तत्वाधान में अफसर बेटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बेटियों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों से सहायक बनने की अपील की। छात्राओं को अनावश्यक बातों में अपना समय नष्ट नहीं करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विकासखंड अधिकारी अतिया परवेज ने कहा कि मौजूदा समय में बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बालिकाएं मेहनत व लगन से पढ़ाई करके अपने परिवारों का नाम रोशन कर रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब बालिकाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाए। अभिभावकों को बेटियों की पढ़ाई व उनके करिअॅर के निर्माण में सहायक बनकर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही बालिकाओं को भी अनावश्यक बातों में अपना समय नष्ट नहीं करके अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर सरस्वती, फिरदौस, ब्रह्मी तोमर, पूजा पाल मौजूद रहे।
महिला अपराध व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र सिंह थपलियाल व उपखंड शिक्षा अधिकारी पल्लवी नैन ने नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा के लिए सरकार के माध्यम से संचालित किए जाने वाले टोलफ्री नंबरों के बारे में भी बताया। इस दौरान सुपरवाइजर राधा पाठक, सुषमा, अर्चना शर्मा, पिंकी, रीना, अफसाना, कोमल, रुखसाना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें