ब्लाॅक क्षेत्र के पीएम श्री स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। साथ ही अपराधियों से बचाव के दांव-पेंच भी सीख रही हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री स्कूल, राजकीय इंटर कालेज भीमावाला, हरबर्टपुर और होरावाला में लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत छात्राओं के प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान की ओर से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से बचने, उनकी पकड़ से स्वयं को मुक्त करवाना, कई लोगों को चकमा देकर मौके से सुरक्षित निकलना सहित जूडो कराटे की तकनीक सिखाई जा रही है। बताया कि छात्राएं प्रशिक्षण से सीखकर जूड़ो-कराटे को अपने करियर के रूप में भी अपना सकती हैं।