फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सत्संग में जा रही स्कूटर सवार युवती की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के साथ सत्संग में जा रही स्कूटर सवार एक युवती की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में स्कूटर चला रही उसकी सहेली घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हादसा ईसी रोड पर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। ईसी रोड पर इन दिनों स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। इसके लिए शनिवार रात को सड़क को वन वे किया गया था। सर्वे चौक से आराघर जाने वाली लेन पर ही ट्रैफिक चल रहा था। एसएचओ डालनवाला ने बताया कि सपना पुत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट निवासी ओल्ड सर्वे रोड अपनी सहेली हेमा धर्मशक्तु पुत्री दिलीप धर्मशक्तु निवासी डीएल रोड के स्कूटर पर पीछे बैठी थी। दोनों मोथरोवाला स्थित एक मंदिर में हो रहे सत्संग में शामिल होने जा रही थी। बताया गया था कि इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे सपना ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई और हेमा को हल्की चोट आईं। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ ने बताया कि सपना के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर जाकर जांच करने पर पता चला है कि सपना ट्रक के टायर के नीचे नहीं आई बल्कि उसका सिर ट्रक के बंपर में टकराया होगा। यदि ट्रक से सीधे टक्कर होती तो स्कूटर भी क्षतिग्रस्त होता। मगर, स्कूटर पर ऐसे कोई निशान नहीं हैं जिससे यह माना जाए कि ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी हो। हालांकि, अभी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असल स्थिति का पता चल पाएगा। फिलहाल ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें