फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब वह युवती की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि मोहित गौड़ निवासी हरदोई की उससे एक विवाह समारोह में मुलाकात हुई थी। उसकी भाभी ने दोनों की बात कराई थी। कुछ दिन बाद उसने मैसेज किया। इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई। बताया कि फरवरी 2021 में उसने पंडितवाड़ी में कैलाश पॉम स्ट्रीट बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद उसे पता चला कि आरोपी का चार साल से एक और युवती से रिलेशन है। पूछने पर वह इससे मुकरता रहा। बताया कि जब उसने आरोपी से बात करनी बंद कर दी तो धमकी दे रहा है कि उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल देगा। कैंट कोतवाली इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें