फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती से तीन युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इनमें से एक ने जब दुष्कर्म किया तो दो युवकों ने वीडियो भी बना लिया। यही नहीं, आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर 27 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पटेलनगर पुलिस से शिकायत की है। युवती के अनुसार, पड़ोसी शोएब ने उसके साथ 28 मार्च को दुष्कर्म किया था। इस दौरान जुलफान और मुबारिक ने वीडियो बनाया। दोनों वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। इससे वह घबरा गई। इसके बाद शोएब और मुबारिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही रज्जब को भी वीडियो दिखाया। रज्जब ने भी समझौता कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो वायरल न करने के एवज में 27 हजार रुपये भी ले लिए। अब वह ब्लैकमेल भी कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में शोएब, रज्जक, मुबारिक और जुलफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें