फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बहन से छेड़खानी करने पर भाई ने किया विरोध, बदमाशों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Sat, 09 Sep 2023 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कृष्ण जन्माष्टमी के मेले में एक युवक अपनी बहन, चाची और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचा था। वह परिवार के साथ एक झूले में बैठ गया। इस बीच उसने देखा कि पीछे वाली सीट पर बैठे कुछ युवक उसकी बहन के पैर में पैर मार रहे थे।
विज्ञापन
(सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूला झूलते हुए पीछे बैठे युवकों ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। इसका जब उसके भाई ने विरोध किया तो युवकों ने उसे इतना मारा कि वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। बीच-बचाव करने आई बहन और चाची के साथ भी युवकों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और आठ-दस अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई। यहां पर कृष्ण जन्माष्टमी का मेला लगा हुआ था। इसमें एक युवक अपनी बहन, चाची और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचा था। वह परिवार के साथ एक झूले में बैठ गया। इस बीच उसने देखा कि पीछे वाली सीट पर बैठे कुछ युवक उसकी बहन के पैर में पैर मार रहे थे।

हमलावरों ने चाची के साथ भी की मारपीट
युवती के भाई ने यह सब देखकर युवकों को ऐसा करने से मना किया। युवक उस वक्त तो मान गए, लेकिन जैसे ही झूला रुका तो उन्होंने युवती के भाई को पकड़ लिया। इनमें से एक युत-वक ने युवती के भाई का गला पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसे लाघूसों से मारना शुरू कर दिया। युवकों ने युवती के भाई को इतना मारा कि वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। उसे बचाने के लिए युवती और युवक की चाची आई तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें...जौलीग्रांट: विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से लाया गया एयरपोर्ट, घर में मातम

वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो युवक वहां से भाग गए। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि युवती के भाई की शिकायत पर इंदरजीत, तनुज तलवार और आयुष गंभीर समेत आठ-दस अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें