फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सुबह मंदिर गई... खाना बनाया, माता-पिता के लिए लिखा सुसाइड नोट; फिर फंदे से लटककर युवती ने दी जान

Wed, 02 Apr 2025 02:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

एक युवती ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका सुबह मंदिर भी गई थी और खाना भी उसी ने बनाया, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक युवती रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। थाना पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें बार-बार मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना की बातें लिखी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपेश्वर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न 12 बजकर 40 मिनट पर कंट्रोल रुम से उन्हें एक युवती के अपने कमरे में फंदे पर लटकी होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां सुषमा (25) ग्राम सणकोट, नारायणबगड़, हाल निवासी सुभाषनगर का शव फंदे पर लटका मिला।

महिला सब इंस्पेक्टर मीता गुसांई ने शव का पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका यहां अपने दीदी-जीजाजी के साथ रहती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....वक्फ संशोधन विधेयक: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स की प्रतिक्रिया आई सामने
विज्ञापन


मंगलवार को उसकी दीदी गांव गई थी, जबकि जीजाजी विद्यालय में शिक्षक हैं, वे स्कूल गए थे। बताया कि मृतका सुबह मंदिर भी गई थी और खाना भी उसी ने बनाया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें