फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर मंडी में ऑफ सीजन में अदरक के दामों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंडी में ऑफ सीजन में जौनसारी अदरक के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों को प्रति क्विंटल तीन हजार से 3200 रुपये तक मिल रहे हैं। दाम बढ़ने का कारण अदरक की आवक कम होना बताया जा रहा है। कृषि मंडी में शुरुआत में जौनसार बावर क्षेत्र से 250 से 300 क्विंटल अदरक पहुंच रहा था। उस दौरान किसानों को अदरक के प्रति क्विंटल दो हजार से 2200 रुपये तक मिल रहे थे। इस दौरान कर्नाटक से भी अदरक की खेप आ रही थी। धीरे-धीरे कर्नाटक से आवक कम हुई तो स्थानीय अदरक के दाम में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई। अब किसानों को स्थानीय अदरक के तीन हजार से 3200 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे हैं। मंडी समिति के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि ऑफ सीजन चल रहा है लेकिन जौनसार बावर के अदरक की मांग बहुत अच्छी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें