फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 55 लाख की लागत से बने जीआईसी बुरांशखंडा के प्रयोगशाला,कंप्यूटर कक्ष और पुस्तकालय भवन का किया लोकापर्

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 55 लाख की लागत से बने जीआईसी बुरांशखंडा के प्रयोगशाला,कंप्यूटर कक्ष औ? - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवाखोली के निकट 55 लाख की लागत से तैयार बुरांशखंडा इंटर कॉलेज की नवनिर्मित प्रयोगशाल, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय और कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज को जनरेटर, प्रोजेक्टर देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा जमीन पर नहीं बैठे, इसलिए कलेज को 100 फर्नीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पुराने भवन की मरम्मत करवाने और छात्रों के लिए कोट और जूते देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक्शन एंव रिसर्च सोसायटी के सौजन्य से राजेंद्र भट्ट को एक लाख रूपये और संगीता देवी को दो लाख रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल मैलवाल, रोहित रावत, प्रधानाचार्य नंदाबल्लभ पंत ,अदिति शाह, केके राणा, राजेन्द्र सिंह रावत, केपी भटट, आर के चौहान, सुमन हटवाल, रीना रानी, प्रियंका घनस्याला, ग्राम प्रधान विजय नौटियाल, अनुज कौशल, सुन्दर सिंह पयाल, ब्रहम दत्त जोशी, राजू भट्ट, अरविन्द तोपवाल, खंड शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह तोमर, राकेश और प्रवीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें