देहरादून। दून के युवाओं ने एआई ग्रोथ इंजन, सुपरसेई तैयार किया है। इसके जरिए लोगों को उनकी मीटिंग और उत्पाद की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। शुक्रवार को इसका शुभारंभ करते हुए कंपनी के सह संस्थापक मृणाल आनंद ने कहा कि सुपरसेई एआई सेल्स प्रतिनिधि, सेई, व्हाट्सएप, ईमेल या चैट पर कुछ ही सेकंड में ग्राहकों को जवाब देता है। इसके अलावा कारोबार के अपने ज्ञान का इस्तेमाल करके सवालों के जवाब देता है। कुंदन कुमार ने कहा कि लोग सेल्स में एआई के बारे में सुनते हैं और मान लेते हैं कि टीम कम कर रही है। हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। सुपरसेई वह काम करता है जिसके लिए कभी सेल्सपर्सन की जरूरत नहीं पड़ी।