फोटो...
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और संविधान के मूल अधिकार एवं कर्तव्य से परिचित कराया गया। इसके अलावा संविधान के प्रति सम्मान की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू अग्रवाल ने किया। प्राध्यापक समाजशास्त्र यशवीर सिंह रावत ने छात्रों को संंविधान के मूल कर्तव्यों जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमेरचंद सुमन ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक संविधान है, जो भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार एवं कर्तव्यों से परिचित कराता है। इस मौके पर डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. शिवांगी उपाध्याय, डॉ. श्रुति अग्रवाल, अंकुर कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद