फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरित घर की संकल्पना की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर भाग की ओर से ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में संयोजक डॉ. भवतोष शर्मा ने हरित घर की संकल्पना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरित घर संकल्पना पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही मानव स्वास्थ्य की भी रक्षा करती है और सकारात्मकता प्रदान करती है। गतिविधि के प्रांत सह संयोजक चंदन बिष्ट ने उत्तराखंड में चल रहे गतिविधि के कार्यों पर जानकारी दी। साथ ही 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए हर घर कुम्भ, घर घर कुम्भ, हरित कुम्भ की रूप रेखा से भी अवगत कराया। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज देहरादून के लॉ विभाग के प्रोफेसर मोहित गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एवं वैश्विक स्तर पर विभिन्न नियम बनाए गए हैं। दून पीजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्राध्यापक डॉ रूप किशोर शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण आधारित कृषि पर जानकारी दी। इस मौके पर महानगर पेड़ प्रमुख राजेश शर्मा, सजीव विनोदिया व पर्यावरण प्रहरी प्रियांशु ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में किशन नगर क्षेत्र के 30 से अधिक पर्यावरण प्रहरी व मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें