देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व निर्धारित प्रथम चरण के आंदोलन के तहत सोमवार को गन्ना समिति मुख्यालय में अध्यक्ष अरुण पांडे की अध्यक्षता में गेट मीटिंग हुई। उनके साथ गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद डबराल भी रहे। अरुण पांडे ने कहा कि शासन व सरकार की ओर से कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। 18 सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में गेट मीटिंग कर जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, रेशम विभाग और कृषि विभाग के निदेशालयों में गेट मीटिंग की जाएगी। इस दौरान हुकुम सिंह नेगी, ओमवीर सिंह, रविंद्र सिंह चौहान, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, चतुर सिंह, मोहन सिंह, जयपाल राय, विजयलक्ष्मी, नागेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो