फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गैस रिफिलिंग पकड़ी 34 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को आमवाला तरला में बड़ी मात्रा में हो रही गैस की अवैध रिफिलिंग पकड़ी। यहां से 34 सिलिंडर जब्त किए गए। इनमें 19 घरेलू और 15 व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं। मौके से टीम ने दो गैस रिफिलिंग किट भी बरामद की हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि आमवाला तरला में अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। इस पर टीम को भेजा गया था। मौके से बरामद हुई सामग्री को जब्त किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल को आरोपियों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके क्रम में रायपुर थाने को तहरीर दे दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पूर्ति विभाग की टीम को शहर में अन्य स्थानों पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि रायपुर थाना क्षेत्र में करीब चार महीने पहले अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान धमाका हुआ था। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उस वक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। इसके बाद हरकत में आई जिला पूर्ति विभाग की टीम ने भी कुछेक जगहों पर छापे की कार्रवाई की थी लेकिन उस वक्त बड़े स्तर पर गैस रिफिलिंग नहीं पकड़ी गई थी। अब डीएम के निर्देश पर फिर जिला पूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें