फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर-घर नहीं, गली में गाड़्ी खड़ी कर बांटी गई गैस, लगी रहीं लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के आउटर क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था सवालों के घेरे में है। प्रशासन के घर-घर गैस आपूर्ति के निर्देशों के बावजूद कई स्थानों पर एक ही जगह सिलिंडर बांटे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई मामलों में लोगों को गैस नहीं मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार को रतनपुर चौक पर सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं ने सिलिंडर के लिए लगाकर लाइन लगा ली, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी गैस नहीं पहुंची। इसी तरह अंबीवाला में भी पूर्व सूचना के आधार पर लोग एकत्र हुए। गैस गाड़ी पहुंचने पर वितरण तो हुआ लेकिन सीमित संख्या में ही लोगों को सिलिंडर मिल सके। वहीं शुक्लापुर में स्थिति और अधिक अव्यवस्थित नजर आई। यहां गैस गाड़ी के पहुंचते ही लोगों की भीड़ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एजेंसी संचालक को मौके से गाड़ी हटाने और घर-घर गैस वितरण करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पूर्ति निरीक्षक केके अग्रवाल ने बताया कि गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश हैं कि सिलिंडर की घर-घर डिलिवरी की जानी है। उपभोक्ताओं के घर तक गैस मिलेगी। यदि कोई एजेंसी संचालक घर-घर गैस नहीं बंटवाता तो इस मामले में पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आगे भी कार्रवाई होगी। वहीं राजू ने बताया किगैस के लिए लगातार इंतजार करना पड़ रहा है। आज भी हमे गैस नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें